सोनभद्र में बच्चों को अमानवीय सजा: तालाब में मछली पकड़ने पर दबंग ने पीठ पर रखीं ईंटें, आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र में एक दबंग ने दो बच्चों को मुर्गा बनाकर उनकी पीठ पर ईंट रख दी। हाथ मे बांस की छड़ी लेकर धमकाते हुए बोला- अगर दोनो में से कोई हिला तो बहुत मारूंगा। बच्चो तालाब मे मछली पकड़ने गए थे। इसी बीच मछली पालने वाला दबंग वहां पहुंच गया। दोनो बच्चों को मुर्गा बनाकर सजा देने लगा।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने के बाद चाइल्ड लाइन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को दबंग से छुड़ाया। सोमवार की घटना का वीडियो मंगलवार को साम आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना घोरावल थाना क्षेत्र के बकौली गांव की है।
पढ़िए, पूरा मामला….
बकौली गांव में सोमवार की दोपहर मे ं 2 बच्चे तालाब मे ं मछली पकड़न े गए थे। करीब 30 मिनट बाद तालाब की देखभाल करने वाला बाबिल वहां पहुंच गया। उस े देखते ही बच्चों (12 और 13 साल) ने भागन े की कोशिश की। लेकिन बाबिल ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। बच्चों को डांटते हुए पास मे ं ही पेड़ के नीच े दोनों को मुर्गा बनवाया।
एक बच्चे की पीठ पर 4, दूसरे के ऊपर 2 ईंट रखीं
बाबिल ने एक बच्चे की पीठ पर 4 और दूसरे बच्चे पर 2 ईंट रख दीं। दोनों को 20 मिनट तक मुर्गा बनाए रखा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। इस े सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
वीडियो सामन े आन े के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित छुड़ाया। बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाबिल को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाबिल सोनकर ने तालाब का पट्टा ले रखा है। जिसमें वह मछली पालन का काम करता है। बच्चों को तालाब मे मछली पकड़ते देखा था। इसके बाद में आकर बच्चों को सजा देन े लगा।
किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अमरेश पाठक ने कहा- बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना कानूनन अपराध है। मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया-
बच्चों के तालाब मे ं मछली पकड़न े पर व्यक्ति ने मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंट-पत्थर भी रखा था। पुलिस ने आरोपी बाबिल सोनकर को गिरफ्तार कर 151 मे चालान कर दिया है। परिजन कोई मुकदमा दर्ज नहीं करना चाहते थे