सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी गांव में रविवार रात प्राचीन हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामन े आई है। अज्ञात बदमाशो ं ने मंदिर की मूर्ति को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणो ं की सक्रियता से दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
रोशनदान को तोड़ने का असफल
चोरों ने सबस े पहले पुजारी के कमरे का ताला तोड़कर सामान खंगाला। इसके बाद उन्होंन े मंदिर के पिछले हिस्से के रोशनदान को तोड़ने का असफल प्रयास किया। जब वे रोशनदान नहीं तोड़ पाए, तो उन्होंन े मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया।
पुजारी मंदिर का नजारा देखकर हैरानमंदिर मे ं घुसन े के बाद चोरों ने चढ़ावे का सारा सामान और नारियल चुरा लिया। इसके पश्चात, उन्होंन े प्राचीन हनुमान मंदिर की मूर्ति पर सभी कपड़े रखकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह लगभग 5 बजे, प्रतिदिन की तरह दर्शन-पूजन के लिए आए गांव के नवयुवक और पुजारी मंदिर का नजारा देखकर हैरान रह गए।
उन्होंन े तुरंत इसकी जानकारी ग्राम प्रधान ऊधम सिंह को दी। सूचना मिलने पर प्रधान ऊधम सिंह मौके पर पहुंच े और नवयुवकों के साथ मंदिर के चारों ओर छानबीन की। जांच के दौरान, वे अगोरी स्टेशन की रेलवे लाइन की ओर गए, जहा ं उन्होंने दो व्यक्तियों को नारियल छीलते हुए देखा।
ये व्यक्ति ट्रेन से भागन े की फिराक में थे। ग्रामीणो ं ने दोनों व्यक्तियों, जिनकी पहचान परदेशी पुत्र थन्नू (डगमगपुर, चुनार) और सुरेश पुत्र अज्ञात के रूप में हुई। पूछताछ मे ं उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया।
बड़ी वारदात का पर्दाफाश
ग्राम प्रधान ऊधम सिंह के नेतृत्व में दोनो ं चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में एक बड़ी वारदात का पर्दाफाश हुआ है। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी बृजभूषण यादव, राजकुमार मिश्रा, रामू मिश्रा, रामसेवक यादव, त्रिलोकी यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Disclaimer
“This report is based on available information and preliminary statements from local sources/police. The investigation is ongoing, and final conclusions will be established after its completion.”