जुगैल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ाः घोरावल के कदरा गांव निवासी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
सोनभद्र जिले की जुगैल पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे जुगैल पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
बताया कि जुगैल थाना मे मु0अ0सं0-152/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (2), 65 (1), 64 (2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 (2), 5L/6 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित अभियुक्त कुश पुत्र बच्चा दूब े (उम्र लगभग 21 वर्ष), निवासी ग्राम कदरा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर बुधवार को चौरा तिराहा से गिरफ्तार किया गया।आरोपी को शाम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे जुगैल थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार और मुकेश कुमार शामिल थे।