April 9, 2026

अपने नाम से निरर्थक शब्दों को हटवा सकेंगे स्कूल बच्चे

2 अच्छी पहल धूम्रपान वाले शिक्षकों की सूची बनेगी

शिक्षा विभाग नए सत्र में दो अच्छी पहल करेगा। पहली तो यह कि ऐसे बच्चे जिनके नाम निरर्थक शब्दों पर रखे हुए हैं, उनको अपना नाम सार्थक शब्दों के आधार पर रखने का मौका मिलेगा। ऐसे बच्चे अपने नाम और उपनाम में बदलाव कर करेंगे। दूसरा यह कि ऐसे शिक्षकों की सूची बनाए जाएगी, जो धूम्रपान करते हैं। भले ही वे शराब पीते हो या गुटखा या तंबाकू खाते हों। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई बार शराब पीकर शिक्षक स्कूल आ जाते हैं या गुटखा खाते रहते हैं। इससे बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। अब ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है।

सूची बनने के बाद इन शिक्षकों पर कार्रवाई को लेकर

निर्णय लिया जाएगा। सभी जिलों के अधिकारियों को जल्दी से जल्दी शिक्षकों की सूची तैयार कर विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। दिलावर ने कहा कि कई बार अभिभावक निरर्थक शब्दों पर बच्चों के नाम रख लेते हैं। बच्चे जब बड़े होते हैं तो नाम को लेकर कई बार परेशानी होती है। हम ऐसे बच्चों को अच्छे व सार्थक नाम रखने का मौका देंगे। विभाग बच्चों को नाम भी सुझाएगा।

अभिभावकों की राय के बाद बच्चे अपने नाम व उपनाम में बदलाव कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब स्कूलों में पूर्व छात्र परिषद का भी गठन किया जाएगा। वर्ष में एक बार पूर्व छात्रों का मिलन समारोह भी आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम अच्छा रहा है। अच्छे अंक पाने वालों का स्कूल स्तर पर सम्मान किया जाएगा।

RAHUL MAHAWAR

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION