March 21, 2026

प्रतिभा सम्मान नामदेव समाज ग्वालियर

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली शाखा ग्वालियर द्वारा आज नामदेव समाज की बिटिया व श्री देवेंद्र नामदेव और नीलम नामदेव की पुत्री सुश्री निधि नामदेव जो आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुई है और नियुक्त हुई है , का प्रतिभा सम्मान किया गया । ग्वालियर शाखा के अध्यक्ष श्री जेपीजी नामदेव ने फूल माला से निधि नामदेव जी का स्वागत किया व समाज की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।आपको अवगत कराया जाए की निधि नामदेव अपने स्कूल और कॉलेज की शिक्षा के दौरान विभिन्न क्रियाकलापों में संलग्न रही है अपने एन सी सी में RD परेड में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है तथा यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बांग्लादेश में जाने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ । आपकी लगन और कार्य कुशलता को देखते हुए समाज की अन्य बेटियों को भी आपकी जैसी बनने की प्रेरणा मिलती है ।समाज के सभी लोगों ने बिटिया को आशीर्वाद दिया तथा उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की । अनिल कुमार नामदेव रिपोर्टिंग फ्रॉम ग्वालियर

ANIL KUMAR NAMDEO

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION