March 17, 2026

टाटा मोटर्स चालकों को दे रही 15 लाख का मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, 17-18 मार्च को लगेगा कैंप

जमशेदपुर | रिपोर्ट: आनंद किशोर

ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कमिंस यार्ड में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह ने चालकों को संबोधित करते हुए बताया कि टाटा मोटर्स की ओर से चालकों के हित को ध्यान में रखते हुए 15 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है। इस इंश्योरेंस के लिए चालकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 17 मार्च और 18 मार्च को चालकों के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप टाटा मोटर्स के साउथ गेट के पास पुराने आरएसओ परिसर में आयोजित किया जाएगा। कैंप का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
महामंत्री जय नारायण सिंह ने कहा कि इस कैंप में सूचीवृत्त चालक, इंचार्ज चालक, खरीद-बिक्री चालक सहित सभी चालक साथी भाग लेकर अपना इंश्योरेंस करवा सकते हैं। उन्होंने सभी चालकों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ जरूर उठाएं।
इंश्योरेंस कराने के लिए चालकों को आधार कार्ड, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग कनवाई क्षेत्र में चालकों को गुमराह करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन चालक साथी ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने भविष्य की सुरक्षा को देखते हुए इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
यूनियन की ओर से सभी चालक साथियों से समय पर कैंप में पहुंचकर 15 लाख रुपये के मुफ्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ लेने की अपील की गई है।

Disclaimer: This is a brand post. The views, opinions, and claims expressed in this article belong to the respective brand. No one independently verifies or guarantees the accuracy, completeness, or reliability of the information mentioned in this article.

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION