महेश्वर जिला खरगोन
विगत वर्षों की भांति इस बार भी 29 मार्च को एकादशी के अवसर पर सुबह 5:30 बजे अहिल्या घाट महेश्वर से पांच दिवसीय माहिष्मती पंचकोशी यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस तट से करीब 10000 धार्मिक श्रद्धालुओं के यात्रा में उपस्थित रहना अनुमानित है ।इस पदयात्रा के लिए जिला कलेक्टर ने 70 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल की व्यवस्था. सफाई और मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए व्यापक निर्देश दिए हैं ।यात्रा सर्वप्रथम चोली उसके बाद जालोद फिर कसरावद और जल कोठी होते हुए 2 अप्रैल को नगर में वापस आएगी और हनुमान जयंती के अवसर पर इस पवित्र पावन यात्रा का समापन होगा। हम सभी धार्मिक श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करते हैं और उनको इस यात्रा में भाग लेने के लिए बधाई देते हैं ।आप सभी से भी अनुरोध है कि इस यात्रा को सफल बनाने में तन मन धन से प्रशासन को अपना योगदान दें और पुण्य के भागीदार बने।
अनिल कुमार नामदेव
जिला रिपोर्टर ग्वालियर