March 24, 2026

WhatsApp का बड़ा सरप्राइज! अब बिना नंबर दिखाए भी कर सकेंगे चैट? जानिए कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Whatsapp New Feature: WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है.
Whatsapp New Feature: WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे सिस्टम पर काम कर रही है जिसमें यूजर बिना अपना फोन नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे. माना जा रहा है कि यह फीचर 2026 तक दुनियाभर में लॉन्च हो सकता है और इससे चैटिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

अब नंबर नहीं, यूजरनेम से होगी पहचान
नए सिस्टम के तहत हर यूजर को एक यूनिक यूजरनेम मिलेगा ठीक वैसे ही जैसे Instagram या X पर होता है. इसका मतलब यह होगा कि अब किसी से बात करने के लिए उसका मोबाइल नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप सिर्फ उसके यूजरनेम से उसे खोजकर सीधे मैसेज कर सकेंगे. यह बदलाव सिर्फ आम यूजर्स के लिए ही नहीं बल्कि बिजनेस अकाउंट्स के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. कंपनियां अपने पब्लिक यूजरनेम के जरिए ग्राहकों से आसानी से जुड़ पाएंगी.
क्या पूरी तरह खत्म हो जाएगा फोन नंबर?
हालांकि यह फीचर आने के बाद भी फोन नंबर पूरी तरह खत्म नहीं होंगे. नंबर का इस्तेमाल बैकएंड में अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए जारी रहेगा. यानी सुरक्षा के लिहाज से नंबर की जरूरत बनी रहेगी लेकिन उसे दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं होगा.

ऐसे करेगा काम नया फीचर
जब यह फीचर लाइव होगा तब यूजर अपने अकाउंट के साथ एक यूनिक यूजरनेम सेट कर पाएंगे. इसके बाद कोई भी व्यक्ति उस यूजरनेम को सर्च करके आपसे संपर्क कर सकेगा बिना आपका नंबर देखे. यूजर्स के पास यह विकल्प भी रहेगा कि वे इस फीचर का इस्तेमाल करें या पुराने तरीके से ही चैटिंग जारी रखें.

प्राइवेसी और सुविधा दोनों में सुधार
इस बदलाव से सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी को होगा. कई लोग अपना नंबर शेयर करने में हिचकते हैं, ऐसे में यह फीचर उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. खासतौर पर बिजनेस और कस्टमर के बीच बातचीत ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगी.

चैटिंग का बदलता भविष्य
अगर यह फीचर लॉन्च होता है तो WhatsApp का इस्तेमाल करने का तरीका पहले से काफी अलग हो जाएगा. यह बदलाव यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल, बेहतर प्राइवेसी और आसान कनेक्टिविटी देगा जिससे मैसेजिंग का अनुभव और भी बेहतर हो सकता है.
WhatsApp को सरकार का सख्त आदेश, अब सीधा ब्लॉक होगी डिवाइस ID, ये 5 फीचर्स बचाएंगे आपका पैसा

SANGAM SHUKLA

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

Marketing Managed by - KARIYO TECH SOLUTIONS

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION