March 30, 2026

जिला जेल में महिला बंदियों को किया गया प्रेरित

चित्रकूट। जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला बन्दियों के मध्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस विभाग मिशन शक्ति को ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जेल की महिला कैदियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रारंभिक सत्र प्रदान किया। जिसमें पेपर स्प्रे, काली मिर्च पाउडर एवं बुनियादी मार्शल आर्ट्स के तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। उन्होंने महिला कैदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, कि अपराध की शिकार होकर जेल पहुंची हो, लेकिन भविष्य में समाज में लौटकर मजबूत बनकर लौटेंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर कुलदीप सिंह असिस्टैण्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल महिलाओं को कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा, आर्थिक सहायता एवं मनोवैज्ञानिक संबल आदि की जानकारी दी।
——————-

Ankit pahariya

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION