*ए आर के कॉन्वेंट स्कूल रक्सराई में सजी विज्ञान प्रतिभाओं की प्रदर्शनी, डायरेक्टर अमित कुशवाहा ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह* (आनन्द कुमार द्विवेदी ब्यूरो कौशाम्बी)
*कौशांबी। शनिवार को ए आर के कॉन्वेंट स्कूल रक्सराई में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अमित कुशवाहा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद डायरेक्टर अमित कुशवाहा व प्रधानाचार्य नीरज दुबे ने छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर उनसे विस्तार से जानकारी ली। प्रदर्शनी में कक्षा 6 की छात्रा वैशाली त्रिपाठी व आराध्या विश्वकर्मा द्वारा तैयार किया गया “ओल्ड विलेज मेमोरी” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं कक्षा 4 के छात्र स्वतंत्र त्रिपाठी व अयांस भट्ट ने “वाटर मैनेजमेंट” मॉडल प्रस्तुत कर जल संरक्षण का संदेश दिया। कक्षा 6 की छात्रा सलोनी साहू व हिमांशी यादव ने “ह्यूमन हार्ट” का मॉडल बनाकर उसकी कार्यप्रणाली समझाई। डायरेक्टर अमित कुशवाहा ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना विकसित करना है। इस तरह की विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देती है। आज हमारे विद्यार्थियों ने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। वैशाली त्रिपाठी ने अपने ‘ओल्ड विलेज मेमोरी’ प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि मॉडल में पुराने गांव की जीवनशैली को दर्शाया है, जहां लोग प्रकृति के करीब रहते थे, आपसी सहयोग और पारंपरिक मूल्यों के साथ जीवन व्यतीत करते थे।मेरा उद्देश्य नई पीढ़ी को यह बताना है कि आधुनिकता के साथ-साथ हमें अपनी जड़ों और संस्कृति को भी याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में दीपाली दुबे, रेशमा,घनश्याम कुशवाहा, राजेंद्र कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। साथ ही जेडी कॉन्वेंट स्कूल मूरतगंज के डायरेक्टर अवधेश कुमार साहू की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यालय परिसर को ज्ञान, उत्साह और नवाचार की ऊर्जा से भर दिया, जहां हर छात्र की प्रतिभा खुलकर सामने आई।*