April 15, 2026

बरसाना-नंदगांव में लठामार होली की धूम, 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

मथुरा। ब्रज क्षेत्र में विश्वप्रसिद्ध लठामार होली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नंदगांव में हुरियारे अपनी पारंपरिक ढालों पर तेल मलकर उन्हें मजबूत बना रहे हैं, ताकि बरसाना की हुरियारिनों के लाठियों के वार का सामना कर सकें। इस वर्ष करीब 15 लाख श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

वहीं, रमणरेती आश्रम में फूलों के साथ अबीर-गुलाल की वर्षा कर होली उत्सव मनाया गया। भक्ति संगीत और राधा-कृष्ण के जयकारों के बीच श्रद्धालु रंगों में सराबोर नजर आए। आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इधर, बरसाना में लठामार होली से पहले प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। एडीजी और मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैं। भारी भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ब्रज की इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए देश-विदेश से आने वाले लोगों के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Written by

SANJAY PATEL

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION