March 7, 2026

जन शिकायत निवारण दिवस पर 30 से अधिक नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं

जमशेदपुर। जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम के अनुसार शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए 30 से अधिक नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।
इस दौरान नागरिकों ने जमीन विवाद, आपदा से संबंधित लंबित मुआवजा भुगतान, पेंशन, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सेवानिवृत्ति लाभ, पारिवारिक प्रताड़ना, आवास की मांग, निजी जमीन पर अवैध कब्जा, पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद, निर्धन बच्चों का नामांकन व फीस माफी, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड अपडेट, जन्म प्रमाण पत्र तथा रोजी-रोजगार से संबंधित समस्याओं को मांगपत्र के माध्यम से रखा।
उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को समाधान के लिए अग्रसारित किया तथा निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही विभागीय समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा इन आवेदनों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
— आनंद किशोर
(रिपोर्टर)

Written by

Anand Kishor

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INdian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION