February 25, 2026

नकल मुक्त संकल्प की सख्त तस्वीर, डीएम एसपी के निरीक्षण से गणित परीक्षा रही पूरी तरह पारदर्शी

*नकल मुक्त संकल्प की सख्त तस्वीर, डीएम-एसपी के औचक निरीक्षण से गणित परीक्षा रही पूरी तरह पारदर्शी*
(आनन्द कुमार द्विवेदी/ब्यूरो कौशाम्बी)
*कौशांबी। इंटरमीडिएट गणित परीक्षा के अवसर पर जनपद में प्रशासनिक चौकसी का प्रभाव साफ दिखाई दिया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की सतत मॉनिटरिंग, कक्ष निरीक्षकों की सक्रियता, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम की निगरानी का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में सभी संवेदनशील केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। मोबाइल टीमें लगातार भ्रमणशील रहीं, जिससे परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और नकल माफियाओं पर प्रभावी अंकुश बना रहा। संयुक्त निरीक्षण का परिणाम यह रहा कि जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पूर्णतः नकल विहीन वातावरण में संपन्न हुई। कौशांबी प्रशासन ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा की गरिमा और पारदर्शिता की रक्षा के लिए वह पूरी तरह कृतसंकल्प है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INdian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION