March 2, 2026

बिना लाइसेंस, परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट और बीमा के गाड़ी चलाने वालों पर सरकार कसेगी नकेल

मुंबई : महाराष्ट्र में बिना अनुमति और नियमों की अनदेखी कर चल रही अवैध यात्री गाड़ियों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मोटार परिवहन विभाग (RTO) को निर्देश दिए हैं कि 1 मार्च 2026 से पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाया जाए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि कई वाहन बिना लाइसेंस, परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट और बीमा के यात्रियों को ले जा रही हैं। कई जगह क्षमता से ज्यादा यात्री बैठाते है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है और यात्रियों की जान जोखिम में पड़ती है। अगर ऐसे वाहन का एक्सीडेंट हो जाए तो बीमा न होने के कारण यात्रियों को मुआवजा मिलना भी मुश्किल हो जाता है।

सरकार को भी इससे बड़ा नुकसान होता है, इसके साथ ही अवैध यात्री गाड़ियों सरकार के राजस्व नुक़सान के साथ ही नियमों का पालन करने वाली सरकारी और निजी परिवहन सेवाओं, खासकर एसटी जैसी सेवाओं पर गलत असर पड़ता है। यात्रियों की संख्या कम होने से इन सेवाओं की आमदनी और टाइम प्रभावित होती है। परिवहन मंत्री ने कहा कि अवैध यात्री वाहन सिर्फ आर्थिक समस्या नहीं हैं, बल्कि यह सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है। ऐसे वाहनों से अपराध, लूटपाट या गलत गतिविधियों की आशंका बढ़ जाती है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों का कोई रिकॉर्ड न होने से पुलिस और जांच एजेंसियों को परेशानी होती है। सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन बहुत जरूरी है। तेज रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग और नियम तोड़ने से हादसे, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण बढ़ता है। इसलिए आरटीओ को सख्त जांच, नियमित चेकिंग और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे केवल परमिट और लाइसेंस वाले वाहनों में ही यात्रा करें।

Written by

VINOD KUMAR PANDEY

जीवन अनमोल है, धर्म ही जीवन का मूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INdian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION