पटना स्थित एक होटल में हुई अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना के विरोध में बेगूसराय के स्थानिय पत्रकार अविनाश भट्ट द्वारा एक दिवसीय सार्वजनिक धरना कार्यक्रम
The News Halt के स्थानिय पत्रकार अविनाश भट्ट द्वारा बेगूसराय की एक बेटी के साथ पटना स्थित एक होटल में हुई अत्यंत दुखद एवं निंदनीय घटना के विरोध में तथा महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान’ एवं न्याय की मांग को लेकर ‘एक दिवसीय सार्वजनिक धरना कार्यक्रम’ आयोजित किया गया !
यह घटना पीड़ादायक और हत्प्रभ करने वाली है। पटना में एक और ‘NEET छात्रा कांड’ होते-होते बचा। बेगूसराय से एक्जाम देने आई बेटी अपने पिता के साथ होटल में रुकी थी। आधी रात को उनके कमरे में घुस कर अपराधी ने बेटी को उठा लेने की असफल कोशिश की।
पुलिस जांच बताती है कि उस होटल के अन्य कमरे में शराब और शबाब का खुला खेल भी चल रहा था। यह स्थिति तब है जब हाल ही में होस्टल में NEET छात्रा के खिलाफ जघन्य कांड हो चुका है।
न क़ानून का राज न प्रशासन का खौफ।
