April 10, 2026

विश्व के 25 राष्ट्रों में शांति मिशन योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतू अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “शांति मिशन” कार्यक्रम में डॉ चन्द्र शेखर शर्मा को प्रवक्ता मनोनीत किया।

जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की शान्ति मिशन कार्य योजनाओं,भारत के पंचशील सिद्धान्त,वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विलेज एवं सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय शांति मिशन कार्य योजना” के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच की योजनाओं के प्रचार- प्रसार एवं विस्तार हेतु हीरापुरा (जयपुर) के डॉ.चन्द्र शेखर शर्मा को नियुक्त किया गया है । मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट, ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म, काठमांडू, नेपाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच की कार्य योजनओं के प्रस्तुतीकरण एवं समर्पण भाव तथा मंच की ओर से प्रसिद्ध समाज सेवी एवं राष्ट्रीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हीरापुरा (जयपुर) के निवासी विधि एवं ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ.चन्द्र शेखर शर्मा को न्यायमूर्ति परमानन्द झा (प्रथम उपराष्ट्रपति, नेपाल) की अनुशंसा पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच का प्रवक्ता नियुक्त किया गया जाता है । अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्य योजनाओं को समर्थन प्रदान कर विश्व के 25 राष्ट्रों द्वारा अपने अपने राष्ट्रीय ध्वज अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच को सौंप कर भारत के प्रति अपनी प्रगाढ़ मैत्री का संदेश दिया है डॉ शर्मा प्रवक्ता के रूप समर्थित 25 राष्ट्रों में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की कार्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर विस्तार करेंगे तथा भारत-नेपाल की वैदिक एवं सांस्कृतिक विरासत के पुनरुत्थान, भारत को पुनः “विश्व गुरु” के रूप में स्थापित करने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को वीटो पावर के साथ स्थायी सदस्यता दिलाने तथा अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय बनाने जैसे विषयों पर संवाद स्थापित कर कार्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे,इस मिशन के अंतर्गत डॉ चन्द्र शेखर शर्मा प्रवक्ता के रुप में विभिन्न देशों के गणमान्य नागरिकों से शिष्टाचार भेंट कर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा एवं पंचशील सिद्धांतों को वैश्विक मंच पर सशक्त रूप प्रस्तुत करेंगे, अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा डॉ चन्द्र शेखर शर्मा के प्रवक्ता के रूप में मनोनयन की सूचना भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के साथ साथ राजस्थान सरकार को भी प्रेषित की जा चुकी है।

Dr Ram Dayal Bhati

Diwakar sharma

District Reporter

1 Comment

  • Dr Chandra Shekhar Sharma
    April 10, 2026

    मीडिया द्वारा सुन्दर, विस्तृत और अशुद्धि रहित लेखन एवं प्रकाशन की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस हेतु डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर दिवाकर शर्मा जी सहित राजस्थान हैड डॉ रामदयाल जी भाटी का सादर अभिनन्दन ।

    Reply

Leave a Reply to Dr Chandra Shekhar Sharma Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION