February 26, 2026

🚨 होली से पहले अवैध शराब पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम
आगामी होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूबगेट स्थित मुखी बस्ती में सुशांत मुखी के घर पर की गई औचक छापेमारी में झारखंड राज्य में प्रतिबंधित King’s Gold ब्रांड की व्हिस्की की दो कार्टन सहित कुल 18 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर जब्त की गई। हालांकि छापेमारी दल के पहुंचने से पूर्व आरोपी मौके से फरार हो गया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं परसुडीह थाना क्षेत्र के कालीमाटी टोला, सोपोडेरा में अवैध चुलाई शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गौतम कुमार खटुआ उर्फ बबलू के घर से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध भी उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
✍️ Report: Anand Kishor

Written by

Anand Kishor

सेवा परमो धर्म:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INdian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION