INDIAN PRESS UNION.

INDIAN PRESS UNION.

February 9, 2026

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को गया (बिहार) में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ठाणे : महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता दादा अजित पवार को गया में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। परिवार की इच्छा के अनुसार मोक्ष नगरी गया में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान समाज और राजनीतिक जगत के लिए एक भावुक क्षण बन गया। श्रद्धांजलि सभा एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दादा अजित पवार को अंतिम प्रणाम समर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके योगदान और पार्टी के प्रति समर्पण को याद किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फल्गु नदी में दादा अजित पवार की अस्थियों का विसर्जन किया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने बताया कि इस अनुष्ठान के दौरान कई लोग भावुक हो उठे और नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि दादा अजित पवार की छवि एक अनुकरणीय नेता के रूप में हमेशा याद रखी जाएगी। उनके योगदान और समाज के प्रति समर्पण को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

Written by

VINOD KUMAR PANDEY

जीवन अनमोल है, धर्म ही जीवन का मूल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 All Rights Reserved