April 18, 2026

आग से सुरक्षित विद्यालय व अस्पताल कार्यक्रम के तहत लोगों को किया गया जागरूक

चित्रकूट | संवाददाता

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर 14 से 20 अप्रैल तक जनपद में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बहुमंजिला भवनों, विद्यालयों और अस्पतालों में निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में 66 अग्निशमन कर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया जाता है तथा इसके बाद एक सप्ताह तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह आयोजित किया जाता है।

इस वर्ष भी पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी यदुनाथ सिंह के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय और तहसील स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच, मॉक ड्रिल का आयोजन तथा जनजागरूकता के लिए पंपलेट वितरित किए गए।

अभियान के अंतर्गत प्रभारी अग्निशमन केंद्र पवन कुमार त्यागी द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वहीं श्याम सुन्दर त्रिपाठी (राजापुर), प्रमोद द्विवेदी (मानिकपुर) और मान सिंह (मऊ) ने विद्यालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Ankit pahariya

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION