March 7, 2026

Haryana IPU News: गोहाना में पलट गई यात्रियों से भरी बस, 20 से 25 यात्री थे सवार, चीख-पुकार से गूंजा इलाका

-Hardeep
गोहाना में गोहाना-जुलाना रोड पर बनवासा गांव से आगे छपरा मोड़ के पास हरियाणा रोडवेज की एक बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस का अचानक संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। हालांकि इस दुर्घटना में यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार बस गोहाना से जुलाना की ओर जा रही थी। इसी दौरान छपरा मोड़ के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए गोहाना के अस्पताल लाया गया है
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बस के चालक और परिचालक ने बताया कि हम गोहाना से जुलाना बस को लेकर जा रहे थे रास्ते में छपरा से बस लेकर जैसे चले तो रास्ते में अचानक नील गाय आ गई उसे बचाने के प्रयास में बस पलट है। वहीं बस में उस समय पंद्रह से बीस सवारी थी, बहुत बचाव हो गया। कुछ को दूसरी बस में बैठा दिया, जबकि जो घायल हुए उन्हें हॉस्पिटल भेज दिया गया।

Hardeep

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INdian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION