May 2, 2026

जालौन एसपी ने कैलिया थाने का औचक निरीक्षण किया, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जालौन: जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने थाना कैलिया का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना तथा पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों और एचएस इंडेक्स की गहन जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड्स समय पर अपडेट किए जाएं और उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से रखा जाए, ताकि आवश्यक जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके।

इसके अलावा, उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र, महिला सहायता डेस्क और साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर महिला और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए।

अपराध नियंत्रण के संबंध में एसपी ने लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

थाना निरीक्षण के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश सीमा पर स्थित बॉर्डर बैरियर और प्रमुख पिकेट पॉइंट्स का भी जायजा लिया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

Written by

MINDHAR SINGH GILL

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION