April 2, 2026

योगी जी की माँ पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना हुआ गिरफतार

मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने गौमाता और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गौमाता और सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी पुलिस ने बिहार जाकर गिरफ्तार किया। यूपी पुलिस बिहार के पूर्णिया गई और मौलाना को हिरासत में लिया। मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वह अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है।

बिहार की अमौर सीट से एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। मौलाना सालिम भी इसी पार्टी से जुड़ा रहा है। विधायक ने बताया कि मौलाना को उनके ही विधानसभा क्षेत्र से पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, “हमें खबर मिली है कि मौलाना को कुछ लोग उठाकर ले गए, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि मौलाना को किडनैप किया गया है या गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस मामले को लेकर जिले के एसपी को जानकारी दी है।”

आवारा पशुओं पर बात करते हुए की थी अभद्र टिप्पणी
मार्च 2026 की शुरुआत में लगभग 7-9 मार्च के आसपास मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक धार्मिक सभा/तकरीर के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र और गंदी टिप्पणी की थी। साथ ही गोमाता और उत्तर प्रदेश के गौहत्या विरोधी कानून को लेकर भी भड़काऊ बयान दिए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश में भारी आक्रोश फैल गया। यूपी के 83 से ज्यादा थानों में मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। हिंदू संगठनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कई जगहों पर प्रदर्शन किए, पुतला दहन किया और मौलाना की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। यह मामला मां का अपमान होने के कारण बहुत संवेदनशील रहा। कई लोगों ने कहा कि मां का अपमान कोई भी सहन नहीं कर सकता, चाहे वह किसी का भी हो।

Written by

SHUBHAM AGARWAL

District Reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

INDIAN PRESS UNION

Indian Press Union (IPU) A National Platform for Journalists and Media Professionals.

© 2026 All Rights Reserved IPU MEDIA ASSOCIATION