🔴 नाशिक CCM चौक पर बड़ा हादसा टला
नाशिक के CCM चौक पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, एक कार चालक ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए रॉन्ग साइड से आकर सिग्नल तोड़ दिया। इसी दौरान चालक ने अचानक यू-टर्न लेने की कोशिश की, जिससे मौके पर मौजूद चार लोगों की जान खतरे में पड़ गई।
हालांकि, समय रहते सभी लोगों ने खुद को संभाल लिया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना तुरंत CP ऑफिस नाशिक को दी गई, जिसके बाद संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ई-चालान जारी किया गया।
स्थानीय नागरिकों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील भी की है।
🎙️ रिपोर्टर: अमर शिवाजी पठारे
📍 नाशिक
1 Comment
saç ekimi
May 19, 2026What?s Happening i’m new to this, I stumbled upon this I’ve found It positively helpful and it has aided me out loads. I’m hoping to give a contribution & help different customers like its helped me. Good job.