नागरिक समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावां के द्वारा भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती केन्द्रीय कार्यालय, प्रसिद्ध टावर, आदित्यपुर में समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री प्रसिद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी।
कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। इस अवसर पर समिति के केन्द्रीय पदाधिकारी सेवानिवृत्त डी एस पी श्री राकेश मोहन सिन्हा ने अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर जी का विचार आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए एवं आने वाली पीढ़ी को भी इनके विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने चाहिए। सभी ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जगदेव प्रसाद, आदित्यपुर अध्यक्ष निरंजन मिश्र, विरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रतन सिंह, संजय कुमार, महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन राय सहित अन्य उपस्थित थे।