क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन

By RAHUL MAHAWAR • 2026-03-16 12:02 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन
कोली समाज खेल सलाहकार समिति द्वारा एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर के, चौगान स्टेडियम में 21फरवरी से 15 मार्च तक किया गया! जिसमें समाज की 21 टीमों ने भाग लिया 15 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल जयपुर के, चौगान स्टेडियम में इलेवन स्टार और आमेर रॉयल्स के बीच खेला गया जिसमें इलेवन स्टार ने आमेर रॉयल्स को 23 रनों से हराया! मैच में मेन ऑफ दा मैच इलेवन स्टार के महेश जी रहे! विजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉ राहुल महावर, नंदकिशोर जी, किशन जी, केदार जी, देवीलाल जी गौतम, इंदर कुमार, एवं समाज के गणमान्य अतिथियो द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई! मंच संचालन गजानंद जी द्वारा किया गया एवं सलाहकार समिति सदस्य पुष्पेंद्र जी, किशन जी, भानु प्रताप जी, महेंद्र जी, रवि जी, नंदकिशोर जी, सोहनलाल जी, सुरेश जी, लालचंद जी, सोहनलाल जी( लारा) आदि ने व्यवस्था सम्हाली समिति द्वारा विजेता टीम को 11000 ₹ उपविजेता टीम को 5100 ₹ की राशि प्रदान की गई