LATEST NEWS

आगरा में सज रही भव्य जनकपुरी

By JAHID KHAN • 2026-09-26 04:53 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
आगरा में सज रही भव्य जनकपुरी

🌸 आगरा में सज रही भव्य जनकपुरी, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन

आगरा। उत्तर भारत के ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव 2026 को लेकर आगरा के सिकंदरा स्थित भावना एस्टेट क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनकपुरी में भव्य जनक महल आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां प्रभु श्रीराम और माता जानकी के विवाह का दृश्य साकार किया जाएगा।

करीब 12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के तहत क्षेत्र की सड़क, नाली, इंटरलॉकिंग और फुटपाथ को बेहतर किया जा रहा है। वहीं करीब 48 लाख रुपये की लागत से एलईडी और मिनी मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं।

भावना एस्टेट रोड पर लगभग 140 फीट ऊंचा जनक महल और करीब 280–300 फीट चौड़ा मंच तैयार किया जा रहा है।

📅 प्रमुख कार्यक्रम

1 अक्टूबर: श्रीराम जन्मोत्सव से शुरुआत

2 अक्टूबर: माता सीता जन्मोत्सव

3 अक्टूबर: राजा जनक की आमंत्रण यात्रा

5 अक्टूबर: मेहंदी एवं संगीत संध्या

6 अक्टूबर: सीता मैया का डोला

7 अक्टूबर: भव्य राम बारात स्वागत एवं तुलसी-शालिग्राम विवाह

8–9 अक्टूबर: सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रभु स्वरूपों की विदाई

1 से 10 अक्टूबर तक चलने वाले जनकपुरी महोत्सव को लेकर सिकंदरा क्षेत्र में भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

JAHID KHAN 0 followers