CULTURAL NEWS

Ganesh puja

By PINTU SHARMA • 2026-09-15 04:23 • 23 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
Ganesh puja

आसनसोल में गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

आसनसोल, 14 सितंबर 2026: गणेश पूजा के अवसर पर आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों के साथ आसपास के इलाकों में भी श्रद्धालुओं के बीच उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। शहर के कई स्थानों पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

आसनसोल के मोहिसिला कॉलोनी, मोहिसिला हड़तल्ला, उषाग्राम दुर्गा मंदिर तथा आसनसोल मुख्य डाकघर के पास जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर में गणेश पूजा का आयोजन किया गया। वहीं, बास्टिन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में भी गणेश पूजा का आयोजन होने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल देखा गया।

इसके अलावा बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पछगाछिया मार्केट में भी गणेश पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजा आयोजन में कमिटी के सदस्य विनोद सिंह, प्रशांत सिंह, भुवनेश्वर पाठक, दीपक जी और काली जी की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली और लोगों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

आयोजकों ने कहा कि यदि श्रद्धालुओं की संख्या इसी तरह हर वर्ष बढ़ती रही, तो आने वाले समय में गणेश पूजा का आयोजन और बड़े स्तर पर करने की योजना बनाई जा सकती है।

पूरे आयोजन के दौरान आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

PINTU SHARMA 0 followers