CULTURAL NEWS

विश्वकर्मा पूजा

By PINTU SHARMA • 2026-09-18 04:51 • 14 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
विश्वकर्मा पूजा

पश्चिम बंगाल ,आसनसोल 17/09/2026 आज पश्चिम बर्दवान जिले के विभिन्न अंचलों में विश्वकर्मा पूजा धूम धाम से मनाई गई,जिले के अलावा आसनसोल के विभिन्न क्षेत्रों के टैंपो स्टैंड,वर्क शॉप,कमर्शियल क्षेत्रों के ट्रांसपोर्ट ,कमर्शियल वाहनों के साथ कई स्थानों मे की गई,विश्वकर्मा पूजा के बंगला तिथि के अनुसार कल यानी 18/09/2026 को भी मनायी जायेगी,क्यूंकि बंगला तिथि में विश्वकर्मा पूजा की तिथि 18 September को दर्शाया गया है,कल भी तिथि के कारण कल भी पूजा का आयोजन कई स्थानों मे किया जाएगा जिससे कल भी आसनसोल के कई क्षेत्रों में अवकाश की स्थिति देखी जाएगी,जैसा आज देखा गया.आज विश्वकर्मा पूजा के कारण कई स्थानों मे परिसेवा बंद था, र कल भी यही स्थिति बनी रहेगी,जैसा कि सभी जानते है कि विश्वकर्मा पूजा के दौरान ये स्थिति बनती है इसलिए लोगों को कोई ज़्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा,पूजा के लिए आसनसोल बाजार में भी भीड़ काफी देखने को मिली है,कल के बाद सभी तरह के परिसेवा बहाल होने की उम्मीद है.

PINTU SHARMA 0 followers