बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड (इकाई-रुधौली) में सर्वविघ्नविनाशक बॉयलर पूजन का भव्य आयोजन
बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की रुधौली इकाई में बॉयलर पूजन आयोजित
रुधौली:
बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, इकाई-रुधौली परिसर में आगामी पेराई सत्र के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के लिए बॉयलर पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। मुख्य यजमान के रूप में इंजीनियरिंग हेड श्री श्रवण कुमार चौहान ने पूजन कार्य संपन्न कराया। इस दौरान आगामी पेराई सत्र के सुचारू संचालन, संयंत्र की सुरक्षा एवं बेहतर कार्यप्रणाली के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में यूनिट हेड श्री जय प्रकाश त्रिपाठी, डिस्टिलरी हेड श्री अजय कुमार अवस्थी, एचआर हेड श्री एन.के. शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अनिल मिश्रा, श्री वी.एस. रघुवंशी, श्री सुनील कुमार, श्री जी.के. शुक्ला, श्री लवकुश चौहान, श्री प्रमोद कुमार, श्री ज्ञान प्रकाश, श्री मोहिद्दीन अंसारी, श्री अर्पित शुक्ला, श्री अतुल ठाकुर और श्री अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पूजन कार्यक्रम के समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर यूनिट हेड एवं अन्य विभागाध्यक्षों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी पेराई सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबंधन की ओर से संयंत्र के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन तथा निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की गई।
बॉयलर पूजन के साथ ही संयंत्र में आगामी पेराई सत्र की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
