LATEST NEWS

बाराबंकी पुलिस का वांछितों पर शिकंजा, 6 गिरफ्तार चोरी के सोलर पैनल बरामद, 7 आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए

By AJAY VERMA • 2026-09-28 04:29 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
बाराबंकी पुलिस का वांछितों पर शिकंजा, 6 गिरफ्तार चोरी के सोलर पैनल बरामद, 7 आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए

बाराबंकी पुलिस का वांछितों पर शिकंजा, 6 गिरफ्तार
चोरी के सोलर पैनल बरामद, 7 आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई
बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस ने 25/26 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 06 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि 07 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।
🔴 सफदरगंज पुलिस ने चोर को दबोचा, दो सोलर पैनल बरामद
थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने चोरी के मुकदमे में वांछित लखन उर्फ लक्ष्मणलाल पुत्र छबीले निवासी ग्राम शाहपुर कडेरा, थाना जैदपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त की निशानदेही/कब्जे से दो सोलर पैनल बरामद किए गए।
पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त सोलर पैनल 18 सितंबर 2026 को सैफपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक दुकान की छत से चोरी किए गए थे। मामले में थाना सफदरगंज में मुकदमा दर्ज था।
🔴 कोतवाली नगर पुलिस ने दो वांछितों को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 673/2026 में वांछित पवन कुमार अवस्थी उर्फ पिन्टू पुत्र मणिकान्त अवस्थी निवासी तिण्दोला थाना माती, बाराबंकी तथा इजहार अहमद पुत्र स्व. इकबाल अहमद निवासी कुर्सी रोड फूलबाग कॉलोनी, थाना गुडम्बा, लखनऊ को गिरफ्तार किया।
🔴 कुर्सी पुलिस के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त
थाना कुर्सी पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 246/2026 में वांछित मुकेश कुमार उर्फ मुकी पुत्र हरिलाल निवासी मातन पुरवा, थाना कुर्सी को गिरफ्तार किया।
🔴 लोनीकटरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा
थाना लोनीकटरा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 302/2026 में वांछित शम्भू पुत्र रामलखन रावत तथा अंकित रावत पुत्र शम्भू, निवासीगण ढोढवापुर मजरे शुम्भा, थाना लोनीकटरा, बाराबंकी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाराबंकी पुलिस की कार्रवाई का सार:
➡️ 06 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ 01 चोरी के मामले में गिरफ्तारी
➡️ 02 चोरी के सोलर पैनल बरामद
➡️ 07 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई

#Latest news
AJAY VERMA 0 followers