LATEST NEWS

सूरजपुर जिले के भटगांव में गूंजी देशभक्ति की गूंज,हर घर तिरंगा यात्रा’ में दिखी एकता की मिसाल

By ANURAG SINGH DEO • 2026-08-14 10:17 • 11 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सूरजपुर जिले के भटगांव में गूंजी देशभक्ति की गूंज,हर घर तिरंगा यात्रा’ में दिखी एकता की मिसाल

भटगांव में गूंजी देशभक्ति की गूंज, ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में दिखी एकता की मिसाल

भटगांव: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ के दौरान भटगांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे नगर में “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जयघोष गूंजते रहे।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा वन विकास निगम छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम और उत्साह देखने को मिला।

तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि हमारे गौरव, बलिदान, एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। देश की आन-बान-शान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के सम्मान में आयोजित इस यात्रा ने सामाजिक एकता और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश के साथ लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भटगांव में आयोजित इस यात्रा ने एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।

भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!
जय हिंद!

##हरघर_तिरंगा 🇮🇳 #हरदिल_तिरंगा ❤️ #हरघरदेशभक्ति #हरकदमराष्ट्रहितमें #तिरंगायात्रा 🇮🇳 #भटगांव #वंदेमातरम् 🙏 #भारत_माता_की_जय 🇮🇳 #जय_हिंद #राष्ट्रप्रेम #देशभक्ति #एकभारतश्रेष्ठभारत #स्वतंत्रता_दिवस #आजादी_का_अमृत_महोत्सव #तिरंगा_हमारी_शान #तिरंगा_हमारी_पहचान
ANURAG SINGH DEO 0 followers