महेश चौहान के आगमन पर धारूहेड़ा में स्वागत
धारूहेड़ा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान का स्वागत
डॉ. राजकुमार यादव, रेवाड़ी रिपोर्टर, इंडियन प्रेस यूनियन
धारूहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेश चौहान के रेवाड़ी जिले के प्रथम प्रवास के दौरान धारूहेड़ा पहुंचने पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कोसलिया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महेश चौहान का फूलमालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेश चौहान ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा को किसानों से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए लगातार कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं और नीतियों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में हरियाणा PPP चेयरमैन सतीश खोला, जिला प्रभारी रेवाड़ी मदन गोयल, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र चेयरमैन, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अत्तर सिंह संधू, किसान मोर्चा जिला प्रभारी रेवाड़ी करमवीर यादव, जिला प्रभारी भिवानी वरुण श्योराण, जिला महामंत्री किसान मोर्चा रेवाड़ी केशव मुदगिल एवं महेश यादव, जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव, जिला सचिव विक्रम सरपंच, जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, पूर्व जिला महामंत्री अमित यादव, मंडल अध्यक्ष धारूहेड़ा अजीत सिंह कोसलिया, मंडल महामंत्री धारूहेड़ा राहुल सैन एवं नानक चंद खोला, मंडल अध्यक्ष रेवाड़ी समीर कालरा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रामनिवास प्रजापत, राहुल जोशी, अमन जैलदार, डी.के. बंसल, भागीरथ खरखड़ा, दीपा भारद्वाज, बलजीत यादव, इंद्रपाल मुकदम एवं निहाल रंगा सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।