CULTURAL NEWS

छठ पूजा

By PINTU SHARMA • 2026-11-16 04:39 • 42 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
छठ पूजा

पश्चिम बंगाल, आसनसोल, 15 नवंबर 2026: आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर आसनसोल शिल्पांचल में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। रविवार को श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। सोमवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा।

छठ पूजा को लेकर शिल्पांचल के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न छठ घाटों पर आवश्यक सुविधाओं और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह पूजा संपन्न होने तक ये व्यवस्थाएं जारी रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी श्रद्धालुओं की सहायता के लिए छठ घाटों पर सेवा केंद्र लगाए। बी.सी. कॉलेज छठ घाट, कल्ला छठ घाट, तपसी बाबा छठ घाट और दामोदर नदी सहित आसनसोल शिल्पांचल के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शनार्थी उपस्थित रहे।

##LATEST UPDATE
PINTU SHARMA 0 followers