दद्दा धाम में भैया जी की पुण्यतिथि पर 24 घंटे का अखंड मानस पाठ शुरू, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
भैया जी की पुण्यतिथि पर दद्दा धाम में 24 घंटे के अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ
कटनी : प्रतिनिधी
कटनी स्थित दद्दा धाम परिसर में परम पूज्य भैया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी स्मृति में 24 घंटे के अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन और गुरु वंदना के साथ की गई। धाम के सेवादारों और श्रद्धालुओं के अनुसार, अखंड मानस पाठ प्रारंभ हो चुका है और यह अगले 24 घंटों तक लगातार जारी रहेगा। पाठ के दौरान श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों का संगीतमय पाठ किया जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दद्दा धाम पहुंचकर भैया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अखंड मानस पाठ की समाप्ति के बाद अगले दिन आरती और महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
रिपोर्टर : अभय परौहा
