SOCIAL AWARENESS

Delhi Govt Launches ₹2,500 Monthly Aid for Women Under Lakshmi Yojana

By PUNEET SHUKLA • 2026-07-31 06:24 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
Delhi Govt Launches ₹2,500 Monthly Aid for Women Under Lakshmi Yojana

दिल्ली सरकार ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को दी मंजूरी, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा के उद्देश्य से ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में योजना को मंजूरी दी गई। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए ₹5,110 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में मीडिया को बताया कि योजना के लिए पंजीकरण पोर्टल 1 अगस्त से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद उनकी जांच और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, 21 से 60 वर्ष की आयु वाली तथा जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख तक है, ऐसी पात्र महिलाएं योजना का लाभ उठा सकेंगी। योजना का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, बचत और सामाजिक भागीदारी को भी बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस योजना से 17 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सकता है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

PUNEET SHUKLA 0 followers