CITY NEWS

देवरिया में मां दुर्गा का भव्य दरबार बना आकर्षण का केंद्र, पंडाल की मनमोहक सजावट ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

By AVANISH KUMAR • 2026-10-19 04:24 • 4 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
देवरिया में मां दुर्गा का भव्य दरबार बना आकर्षण का केंद्र, पंडाल की मनमोहक सजावट ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

देवरिया सिंचाई विभाग क्लब के द्वारा मां भगवती की मूर्ति की स्थापना की गई जिसकी पूजा सप्तमी को विधि विधान एवं खुशी के साथ भगवती के मुख का अनावरण किया गया समिति के आयोजकों द्वारा बताया गया मां भगवती की कृपा हर साल की भांति इस बार भी सभी भक्तों पर बरस रही है साथ ही साथ यह भी बताया गया की मां भगवती की प्रतिमा के साथ एक विशाल भव्य मां काली का प्रतिमा भी स्थापित किया गया पंडाल को लाल और सुनहरे रंग की सजावट, फूलों की आकर्षक झालरों तथा सुंदर प्रवेश द्वार से भव्य रूप दिया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा को पारंपरिक स्वरूप में स्थापित किया गया है, वहीं एक अन्य भव्य दरबार में मां काली की प्रतिमा भी भक्तों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। दोनों पंडालों की कलात्मक सजावट और धार्मिक वातावरण लोगों को आकर्षित कर रहा है। आयोजकों में मुख्य समिति के लोग आशुतोष सिंह प्रवीण सिंह विकास प्रजापति एवं समस्त कार्यकर्ता सिंचाई विभाग क्लब

#सतमी को खुला माँ का मुख जयकारो से गुजा पंडाल
AVANISH KUMAR 0 followers