CITY NEWS

जिला बार बार एसोसिएशन चुनाव 2026

By AVANISH KUMAR • 2026-09-26 04:40 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जिला बार  बार एसोसिएशन चुनाव 2026

🔷डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के अध्यक्ष बने वैभव कांत मिश्र, तो वही मंत्री बने ऋषिराज मिश्रा।
1- #देवरिया_टाइम्स। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया का चुनाव शुक्रवार को दीवानी कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 1665 मतदाता अधिवक्ता थे, जिनमें से 1330 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे मतगणना शुरू हुई, जो शाम करीब 7:30 बजे तक चली। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

♦अध्यक्ष पद पर वैभवकांत मिश्र ने 638 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार दीक्षित को 380 वोटों के अंतर से पराजित किया। अशोक कुमार दीक्षित को 258 वोट मिले।

वही अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में विपिन कुमार पाठक को 230, अजय कुमार मल्ल को 106, राधाकृष्ण शुक्ल को 40, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी को 24, विजय शंकर चौरसिया को 9 और संत कुमार सिंह को 3 वोट मिले।

♦मंत्री पद पर ऋषिराज मिश्रा 689 वोट पाकर निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागेंद्र यादव थापा को 364 वोटों से हराया। नागेंद्र यादव थापा को 325 वोट मिले।

मंत्री पद के अन्य प्रत्याशियों में राकेश कुमार तिवारी को 134, संदीप सिंह पाल को 72, मनोज कुमार विश्वकर्मा को 48, सुरेंद्र कुमार मिश्र को 32 और वरुण कुमार सिंह बघेल को 5 वोट मिले।

* वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सच्चिदानंद यादव ने 472 वोट पाकर जीत दर्ज की। राजेश तिवारी को 400 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे। रूपेश तिवारी को 303 तथा सुधीर तिवारी को 102 वोट प्राप्त हुए।

* संयुक्त सचिव पद पर कृष्णा सिंह को 675 वोट मिले। विजय मणि को 538 और प्रियेश को 417 वोट प्राप्त हुए। उपलब्ध परिणाम के अनुसार इस पद पर कृष्णा सिंह को सर्वाधिक मत मिले।

2-डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया की पूरी कार्यकारिणी में वैभवकांत मिश्र अध्यक्ष, सच्चिदानंद यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ऋषिराज मिश्र मंत्री, संजीव पाण्डेय एवं अनूप पांडेय उपाध्यक्ष, मृत्युञ्जय शुक्ल कोषाध्यक्ष, सरिता सिंह, कृष्णा सिंह एवं विजय मणि संयुक्त सचिव, अनंत पाण्डेय एवं अंकिता राव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राकेश मिश्र, अरुण राव, राधे श्याम पाठक एवं कमलेश राव वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा सूर्य प्रकाश मिश्र, रवि प्रकाश जायसवाल, अर्चना मिश्रा, शिवांगी गुप्ता, इसराफिल एवं जुनैद हुसैन कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

नोट्स -वही चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। देर शाम तक कचहरी परिसर में चुनाव परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चा होती रही।

AVANISH KUMAR 0 followers