LATEST NEWS

हुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादव

By HOSHIAR SINGH • 2026-11-23 11:09 • 14 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
हुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादव

कोसली: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कोसली में दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सदस्य, पीएसी एवं रेलवे बोर्ड, भारत सरकार, वीर कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। एडवोकेट रमेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

संस्थान पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप यादव सहित अधिकारियों और अनुदेशकों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट रमेश कुमार, वरिष्ठ वर्ग अनुदेशक विजय कुमार, वर्ग अनुदेशक सत्यप्रकाश, वर्ग अनुदेशक विजय कुमार तथा प्लेसमेंट ऑफिसर आदित्य कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनुदेशक सुमन, पूनम और सुशीला द्वारा अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह का मंच संचालन निर्मल यादव ने किया।

समारोह के दौरान संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वीर कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि रमेश शर्मा और प्रधानाचार्य संदीप यादव ने प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि वीर कुमार यादव ने अपने संबोधन में तकनीकी दक्षता और कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए व्यावहारिक ज्ञान और लगातार अपने हुनर को विकसित करना जरूरी है। उनके अनुसार, आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने में मदद करते हैं।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रमेश शर्मा ने तकनीकी शिक्षा को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए प्रशिक्षुओं को अनुशासन, परिश्रम और व्यावहारिक ज्ञान पर ध्यान देने की सलाह दी।

संस्थान के प्रधानाचार्य संदीप यादव ने कहा कि आईटीआई का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने मेधावी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य संदीप यादव और संस्थान के स्टाफ ने अतिथियों तथा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह में संस्थान के कर्मचारी और प्रशिक्षु भी मौजूद रहे।

##LATEST UPDATE
HOSHIAR SINGH 0 followers