LOCAL NEWS

IESR एवं Chhaya Healing Counseling Services के बीच MoU पर हस्ताक्षर

By NIDHI SRIVASTAVA • 2026-08-24 10:58 • 48 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
IESR एवं Chhaya Healing Counseling Services के बीच MoU पर हस्ताक्षर

IESR एवं Chhaya Healing Counseling Services के बीच MoU पर हस्ताक्षर

ग्रेटर नोएडा, 21 अगस्त 2026: शिक्षा, करियर मार्गदर्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में IESR (Institute of Eminence Science and Rrsearch) और Chhaya Healing Counseling Services, A Unit of Vistaar Educational Services के बीच एक महत्वपूर्ण Memorandum of Understanding (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए कैरियर काउंसलिंग, मनोवैज्ञानिक परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, शैक्षिक मार्गदर्शन एवं कौशल विकास से संबंधित सेवाओं और कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है।

MoU के अंतर्गत दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से Career Assessment & Mapping, Career Guidance, Counseling Services, Awareness Workshops, Training Programmes, Seminars एवं अन्य शैक्षिक एवं मनोवैज्ञानिक गतिविधियों के आयोजन की दिशा में कार्य करेंगी।

इस अवसर पर Dr. Nidhi Srivastava, Counseling Psychologist, Certified Career Coach एवं Educator, Chhaya Healing Counseling Services की ओर से उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों और युवाओं को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि सही करियर दिशा, भावनात्मक सहयोग और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन की भी आवश्यकता है। यह साझेदारी इन आवश्यकताओं को प्रभावी रूप से पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर IESR की निदेशक श्रीमती मनीषा दुबे जी ने बताया कि साइंस और शोध के क्षेत्र में IESR उच्च गुणवत्ता वाले कौशल आधारित courses और training दे रहा है। साथ ही बताया कि “Chhaya Healing Counseling Services के साथ यह MoU शिक्षा, करियर मार्गदर्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं समग्र विकास के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।”

दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस MoU को शिक्षा, करियर विकास एवं समग्र मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताते हुए भविष्य में संयुक्त कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Chhaya Healing Counseling Services का उद्देश्य वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक काउंसलिंग सेवाओं के माध्यम से व्यक्तियों को बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता, करियर स्पष्टता और व्यक्तिगत विकास की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।

NIDHI SRIVASTAVA 0 followers