LOCAL NEWS

IPU News * *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान ने नत्थूलाल और यशपाल को दी खुशियों की सौगात,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सौंपी निःशुल्क रजिस्ट्री* *अपने जमीन के मालिकाना हक की निःशुल्क रजिस्ट्री पाकर

By ABHAY PAROUHA • 2026-10-17 05:08 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
IPU News * *मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान ने नत्थूलाल और यशपाल को दी खुशियों की सौगात,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सौंपी निःशुल्क रजिस्ट्री* *अपने जमीन के मालिकाना हक की निःशुल्क रजिस्ट्री पाकर

IPU NEWS
*मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान ने नत्थूलाल और यशपाल को दी खुशियों की सौगात,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सौंपी निःशुल्क रजिस्ट्री*
*अपने जमीन के मालिकाना हक की निःशुल्क रजिस्ट्री पाकर खुश हुए हितग्राही*
कटनी। ग्राम गुड़ाकलां के नत्थूलाल और ग्राम विलायतकलां के यशपाल सेन के लिए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर महत्वपूर्ण सौगात लेकर आया। जिस घर और जमीन को वे अपना मानते रहे, अब उसके स्वामित्व की निःशुल्क रजिस्ट्री मिलने से आधिकारिक दस्तावेज के रूप में पहचान मिली है।
ग्राम पंचायत विलायतकलां में शुक्रवार को आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत दोनों हितग्राहियों को निःशुल्क रजिस्ट्री के प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह पहल उनके लिए केवल एक दस्तावेज प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि अपने आशियाने के प्रति अधिकार और भविष्य के प्रति विश्वास को मजबूत करने वाला कदम है।
*150 और 119 वर्ग मीटर भूमि को मिली कानूनी पहचान*
ग्राम गुड़ाकलां निवासी नत्थूलाल को 150 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री का प्रमाण पत्र सौंपा गया। उनकी भूमि का खसरा नंबर 259(B)-38(P) है। वहीं, ग्राम विलायतकलां निवासी यशपाल सेन को 119 वर्ग मीटर भूमि की निःशुल्क रजिस्ट्री प्रदान की गई, जिसका खसरा नंबर 646(B)-148(P) है।
*अधिकारों को मिली मजबूती*
स्वामित्व योजना ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में मकानों और भूमि के स्वामित्व को अभिलेखबद्ध कर पात्र हितग्राहियों को कानूनी पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे संपत्ति संबंधी अधिकारों का प्रमाण मिलता है और भविष्य में स्वामित्व को लेकर अनिश्चितताओं को कम करने में मदद मिलती है।
नत्थूलाल और यशपाल सेन के लिए रजिस्ट्री प्रमाण पत्र उनके आशियाने से जुड़ी पहचान को नया आधार देने वाली सौगात है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की यही सार्थकता है कि शासन की पहल लोगों के जीवन में अधिकार, भरोसे और सुरक्षा का एहसास मजबूत करे।
News reporter
Abhay parouha
Mob no 7509709559

#IPU News
ABHAY PAROUHA 0 followers