CULTURAL NEWS

सुरभि गौ धाम, जगदीशपुर में हरेली पर्व एवं गौ पूजन का भव्य आयोजन

By ANURAG SINGH DEO • 2026-08-13 04:43 • 12 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सुरभि गौ धाम, जगदीशपुर में हरेली पर्व एवं गौ पूजन का भव्य आयोजन

जगदीशपुर में सुरभि गौ धाम में हरेली तिहार एवं गौ पूजन का आयोजन

जगदीशपुर: सुरभि गौ धाम, जगदीशपुर में हरेली तिहार एवं गौ पूजन का पर्व श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौ माताओं का विधिवत पूजन-अर्चन कर उनके स्वस्थ, सुखी और सुरक्षित जीवन की मंगलकामना की गई।

हरेली पर्व के अवसर पर गौ सेवा एवं सनातन संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित लोगों ने गौ माताओं की सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि हरेली केवल कृषि और हरियाली का पर्व ही नहीं, बल्कि यह गौ संस्कृति, प्रकृति और ग्रामीण जीवन की परंपराओं से भी जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। गौ सेवा एवं वृक्षारोपण के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भाव मजबूत किया जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं गौ सेवकों ने अधिक से अधिक लोगों से गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण से जुड़ने का आह्वान किया।

सुरभि गौ धाम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं, गौ सेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौ सेवा और प्रकृति संरक्षण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

जय गौ माता | जय किसान | जय प्रकृति

##हरेलीतिहार #गौपूजन #सुरभिगौधाम #जगदीशपुर #गौसेवा #गौमाता #वृक्षारोपण #पर्यावरणसंरक्षण #जयगौमाता #जयकिसान #छत्तीसगढ़
ANURAG SINGH DEO 0 followers