तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा जालौन नगर
जालौन: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जालौन नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए।
तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने में योगदान देने की अपील की। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती उर्विजा दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह “बना जी”, गौरी शंकर, अरविंद चौहान, पुनीत मित्तल, श्रीमती नेहा मित्तल सहित अन्य नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।