CULTURAL NEWS

जांजगीर जिला,चारों तरफ गणेश जी की जय जय कार..

By DILIP KUMAR TIWARI • 2026-10-01 04:07 • 3 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
जांजगीर जिला,चारों तरफ गणेश जी की जय जय कार..

पिछले सप्ताह जांजगीर जिले में सभी तरफ गणेश पूजा की धूम रही। लगभग सभी ग्रामों, कस्बों, ब्लॉक मुख्यालय जिला मुख्यालय में जगह जगह पंडाल बनाए गए, आकर्षक झांकियां सजाई गई एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय के नज़दीक चांपा में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत का कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।
सबसे आकर्षक जांजगीर जिला मुख्यालय कचहरी चौक में विराजे गणेश जी की मूर्ति एवं पंडाल रहा। जिसे देखने दूर दूर के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंचे। सजावट की दृष्टि से सबसे आकर्षक झांकी यहीं की रही चांपा,शिवरीनारायण, खरोद ,अकलतरा इत्यादि सभी शहरों में लगभग दस दिनों तक लोगों भक्ति मय खुशियों का माहौल छाया रहा।
दसवें दिन कहीं कहीं पहले गणेश जी के मूर्ति का श्रद्धा पूर्वक भक्ति मय उल्लास के साथ गाजे बाजे के साथ विभिन्न तालाबों में विसर्जन किया गया।
भीड़ नियंत्रण काफी अच्छी रही छोटे छोटे व्यापारी गण विभिन्न प्रकार के ठेले के माध्यम से अच्छी आमदनी किए। कार्यक्रमों की भव्यता एवं सफलता सराहनीय रही।

DILIP KUMAR TIWARI 0 followers