SOCIAL NEWS

हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाड़ोल मण्डल की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक समरसता व संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

By NISHANT PANDIT • 2026-08-08 12:07 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाड़ोल मण्डल की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक समरसता व संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस
झाड़ोल (उदयपुर)। हिन्दुत्व रक्षा महासंघ के झाड़ोल मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव बहादुर सिंह के दिशा-निर्देश एवं स्वीकृति के पश्चात झाड़ोल मण्डल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि भगवान कमलनाथ महादेव की कृपा एवं संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और सनातन मूल्यों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए धर्मनिष्ठ, सेवाभावी एवं समाजहितैषी व्यक्तियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी झाड़ोल क्षेत्र में सनातन संस्कृति के विभिन्न आयामों को गति प्रदान करने, संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक सनातनी के हृदय में धर्म, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता की भावना को प्रबल करने का कार्य करेगी। साथ ही कुटुंब प्रबोधन, गौ सेवा, स्वदेशी चिंतन एवं ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे। घोषित कार्यकारिणी में राजेन्द्र कुमार जैन को मण्डल अध्यक्ष, शंकर सिंह पंवार को महामंत्री, प्रितम भट्ट को संयुक्तमहामंत्री, देवेन्द्र प्रसाद जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भास्कर पालीवाल को उपाध्यक्ष (सामान्य), भारतसिंह को उपाध्यक्ष (संगठन), नीरज कुमार जैन को कोषाध्यक्ष, शेखर मिश्रा को मीडिया प्रभारी, पंकज पण्डया को कार्यालय सचिव, नारायण लाल लूर को संगठन मंत्री, हेमन्त भट्ट को मंत्री तथा मोहनलाल चव्हाण एवं देवीलाल पटेल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। राजेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि हिन्दुत्व रक्षा महासंघ वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व, न्याय एवं मानव गरिमा के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है। झाड़ोल मण्डल भी संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।
#राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राव बहादुर सिंह के दिशा-निर्देश एवं स्वीकृति के पश्चात झाड़ोल मण्डल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
NISHANT PANDIT 0 followers