IPU NEWS कटनी में प्रतिमा विसर्जन व्यवस्था: गाटरघाट पर बने दो कृत्रिम कुंड, 28* *अधिकारी-कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी* *चल समारोह को निर्बाध रखने निगम की विशेष पहल*
IPU News
*कटनी में प्रतिमा विसर्जन व्यवस्था: गाटरघाट पर बने दो कृत्रिम कुंड, 28* *अधिकारी-कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी*
*चल समारोह को निर्बाध रखने निगम की विशेष पहल*
*निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने जारी किए संशोधित आदेश; अधिकारियों को सतत निगरानी के निर्देश*
कटनी/ नवरात्रि, जवारा विसर्जन और विजयादशमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रतिमाओं के सुचारु व समयबद्ध विसर्जन के लिए नगर पालिक निगम ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। गाटरघाट पर इस वर्ष अतिरिक्त विसर्जन कुंड का निर्माण कर कुल दो कृत्रिम कुंड तैयार किए गए हैं। विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन और चल समारोह को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार (भाप्रसे) ने संशोधित आदेश जारी करते हुए 28 अतिरिक्त अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बताया कि अतिरिक्त कुंड बनने से प्रतिमाओं के विसर्जन में तेजी आएगी और चल समारोह बिना रुके निरंतर आगे बढ़ सकेगा, जिससे श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
*तीन पालियों में तैनात रहेंगे कर्मचारी*
प्रशासन द्वारा गाटरघाट स्थित राम मंदिर के सामने कुंड क्रमांक-1 और छैघरा मार्ग स्थित कुंड क्रमांक-2 में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में निर्धारित की गई है:
*प्रथम पाली* प्रातः 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक
*द्वितीय पाली* दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक
*तृतीय पाली* रात्रि 9 बजे से विसर्जन समाप्त होने तक
व्यवस्थाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सहायक यंत्री सुनील सिंह को प्रभारी तथा उपयंत्री रवि हनोते व सुनील तिवारी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई, फोन चालू रखने के निर्देश
निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी तैनात अधिकारी-कर्मचारी समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहें। कुंड प्रभारियों को व्यवस्थाओं की सतत निगरानी और शिकायतों का त्वरित निराकरण करने को कहा गया है। आपात स्थिति और त्वरित समन्वय के लिए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
News reporter
Abhay parouha
Mob no: 7509709559