*राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता ग्राम पंचायत खाचकीमई का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, विकास कार्यों को* *एसडीएम सिराथू ने पंचायत भवन और अम्बेडकर डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्थाएं जांची*, *ग्रामीणों की समस्याएं
*राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता ग्राम पंचायत खाचकीमई का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, विकास कार्यों को*
*एसडीएम सिराथू ने पंचायत भवन और अम्बेडकर डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्थाएं जांची*,
*ग्रामीणों की समस्याएं सुन निस्तारण का दिया भरोसा।*
(आनंद कुमार द्विवेदी,कौशाम्बी ब्यूरो)
ब्यूरो,(कौशांबी)
सिराथू तहसील के कड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खाचकीमई अपनी आधुनिकता और बेहतरीन विकास कार्यों के दम पर जिले में नंबर वन का स्थान बनाए हुए है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम सिराथू परमेश श्रीवास्तव ने खाचकीमई ग्राम पंचायत भवन और अम्बेडकर डिजिटल लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत में दी जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।ग्राम पंचायत में कराए गए आधुनिक विकास कार्यों को देखकर एसडीएम ने प्रधान और उनकी टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने पंचायत की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने गांव के लोगों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।नगर पंचायत से भी बेहतर है गांव की सूरतबता दें कि खाचकीमई ग्राम पंचायत के प्रधान संतोष कुमार गांव के विकास को लेकर लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने गांव को इस तरह विकसित किया है कि इसकी चमक किसी नगर पंचायत से भी बेहतर नजर आती है। अपनी इसी बेहतरीन कार्यशैली और विकास मॉडल के कारण इस पंचायत को दिल्ली और उत्तर प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।इस निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से कानूनगो रोहित अग्रहरि, लेखपाल विजय सिंह और ग्राम प्रधान संतोष कुमार सहित कई सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, सामाजिक सहयोगी व प्रधान प्रतिनिधि मनीष सम्राट ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और ग्रामीणों को हर संभव हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।