साइबर क्राइम से बचाव के लिए NCIB का शासकीय विद्यालय कोटरी कलाँ में जागरूकता अभियान
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम कोटरी कला में 22 अगस्त 2026 शनिवार को राज्य निदेशक NCIB मध्य प्रदेश श्री राजेश सुराणा के मार्गदर्शन में साइबर सिक्योरिटी एवं ड्रग्स अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में NCIB मध्यप्रदेश के क्राइम इन्फॉर्मेशन ऑफिसर *श्री अजय कुमार राठौर* ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपायों और डिजिटल सुरक्षा के टिप्स के बारे में विस्तार से बताया।
इस सेशन में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 150 विद्यार्थियों सहित 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पेन वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य *श्री गिरीश त्रिपाठी* जी ने अतिथि श्री अजय राठौर को Lotus Bamboo Plant भेंट कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षित और जागरूक भविष्य की ओर ले जाते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना था।