अनंत चतुर्दशी पर NCIB ने संभाली यातायात एवं भीड़ व्यवस्था
कुरावर। अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर 25 सितंबर 2026 को कुरावर नगर के थाना अंतर्गत कोटरी कलाँ गाव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच भीड़ एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया गया।
मध्य प्रदेश NCIB के राज्य निदेशक श्री राजेश सुराणा जी के मार्गदर्शन में NCIB Crime Information Officer श्री अजय कुमार राठौर ने गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान क्राउड मैनेजमेंट एवं ट्रैफिक कंट्रोल में पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर श्री एम.एस. मैचन, नायब तहसीलदार मैडम एवं पटवारी श्री हजारी लाल वर्मा जी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अमला मौके पर मौजूद रहा। व्यवस्था में सहयोग के लिए अधिकारियों ने अजय कुमार राठौर का आभार व्यक्त किया।
गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने तथा यातायात सुचारू बनाए रखने में प्रशासन और सहयोगी टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।