EDUCATIONAL NEWS

खीरी में कल 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश।

By PREETA NAND • 2026-09-26 04:49 • 5 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
खीरी में कल 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश।

लखीमपुर खीरी जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश, जलभराव और अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कल यानी *26 सितंबर 2026 (शनिवार)* को जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। e061

*किस पर लागू होगा आदेश?*
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी संयुक्त आदेश के मुताबिक, यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE और अन्य सभी बोर्डों से संचालित हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा। 9f4b

*कक्षा नर्सरी से 12वीं तक छुट्टी*
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल कल पूरी तरह बंद रहेंगे। 9f4b

प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है, ताकि खराब मौसम में बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

*वजह क्या है?*
मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बरेली, पीलीभीत समेत 8 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चक्रवात अर्नब के असर से अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी है।

PREETA NAND 0 followers