सोनभद्र में कांवड ़ यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षाः जिले में 95 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, सुरक्षा व्यवस्था की होगी निगरानी

By ARUN KUMAR SINGH • 2026-07-25 04:55 • 2 views   Share WhatsApp Share Facebook Share X
सोनभद्र में कांवड ़ यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षाः जिले में 95 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, सुरक्षा व्यवस्था की होगी निगरानी

सोनभद्र मे आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनभद्र जनपद मे ं हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ जागृति अवस्थी ने सीएसआर फंड से 95 सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।

ये कैमरे जिले के प्रमुख कांवड ़ मार्गों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानो ं पर लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार, थाना रामपुर बरकोनिया, पन्नूगंज, रॉबर्ट्सगंज, शाहगंज और घोरावल क्षेत्र के चिन्हित स्थलों पर कैमरे स्थापित होंगे।

विशेष रूप से, विजयगढ़ किला और रामसरोवर परिसर में 25 तथा शिवद्वार मंदिर तिराहा पर 6 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, प्रमुख चौराहों, तिराहों औरकांवड ़ यात्रा मार्गों पर भी आवश्यकतानुसार कैमरे लगेंगे।

इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियो ं की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। यह प्रणाली भीड ़ नियंत्रण, यातायात संचालन, संदिग्ध गतिविधियो ं की पहचान और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में अत्यंत सहायक सिद ्ध होगी।

प्रशासन का लक्ष्य है कि आधुनिक तकनीक आधारित यह निगरानी व्यवस्था श्रावण मास और कांवड ़ यात्रा के दौरान सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाएगी। इसस े श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराने मे ं महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी।

ARUN KUMAR SINGH 0 followers